नए अंदाज में देखने को मिलेगी की Yamaha MT 15

Yamaha MT 15 Bike: यामाहा मोटर्स देश की जानी मानी स्पोर्ट्स बाइक बनाने वाली कंपनियों में से एक है। वैसे तो देश में कई कंपनियां स्पोर्ट्स बाइक का निर्माण करती है, लेकिन यामाहा कंपनी इन दिनों एक बार फिर चर्चा में है। जिसने भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में Yamaha MT-15 जैसी लोकप्रिय बाइक भी लॉन्च की है। यह बाइक अपनी आक्रामक डिज़ाइन, शानदार परफॉरमेंस और आधुनिक फीचर्स की वजह से जानी जाती है।

Yamaha MT 15 Bike

इस Yamaha MT 15 Bike को खासतौर पर युवाओं के लिए डिज़ाइन किया है। बाइक का लुक ‘नियो-स्ट्रीटफाइटर’ स्टाइल में है, जो इसे आक्रामक और स्पोर्टी बनाता है। फ्रंट में शार्प LED हेडलाइट और DRLs इसे मॉडर्न और आकर्षक लुक देते हैं। हल्की चेसिस और अलॉय व्हील्स बाइक को रोड पर कंट्रोल करना आसान बनाते हैं। अगर आप ऐसे ही लुक वाली बाइक को पसंद करते है तो यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है। आज के इस आर्टिकल में आपको इस बाइक के बारे में पूरी जानकारी मिलने वाली है।

Yamaha MT 15 Bike Engine And Power

MT-15 में 155cc का लिक्विड-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन आता है, जो VVA (Variable Valve Actuation) तकनीक से लैस है। यह इंजन 18.4 PS की पावर और 14.1 Nm का टॉर्क देता है। 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है, जिसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच फीचर भी शामिल है, जो गियर शिफ्टिंग को आसान और स्मूथ बनाता है। इस बाइक का राइडिंग अनुभव स्पोर्टी और उत्तम माना जाता है, जिसके बाद अगर आप इसे शहर और हाईवे पर चलाते है तो दोनों में एक शानदार मिलता है। और इस बाइक में 10 लीटर फ्यूल टैंक की कैपिसिटी दी गयी है। फुल टैंक और ऑयल सहित बाइक का कुल वजन 138 किलोग्राम है।

Yamaha MT 15 Bike Features

यामाहा कंपनी की और से लॉन्च की गयी यह MT15 Bike आजकल के युवाओ को काफी पसंद आ रही है। क्युकी इसमें मिलने वाले फीचर्स काफी एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ दिए गए है। बाइक के फ्रंट में फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिए है। जिसमे गियर पोजिशन, फ्यूल इंडिकेटर, ट्रिप मीटर और कई अन्य जानकारी देखी जा सकती है।

इसमें दिया गया स्लिपर क्लच बाइक की हाई-स्पीड परफॉरमेंस को बेहतर बनाने में मदद करता है। सेफ्टी के लिए सिंगल-चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। आगे की तरफ अपसाइड-डाउन फोर्क्स (USD) और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है, जो बाइक की स्टेबिलिटी और कम्फर्ट को बढ़ाता है। ब्रेकिंग सिस्टम में फ्रंट और रियर दोनों तरफ डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं।

Yamaha MT 15 Bike Price

Yamaha MT-15 Bike एक स्टाइलिश और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड बाइक है, जिसे आप भारतीय मार्केट में ब्लू, ब्लैक, और आइस फ्लुओ वर्मिलियन कलर में खरीद सकते है। कीमत की बात करे तो यह इन दिनों काफी चर्चा में है, जिसके अगर आप भी इसे खरीदना चाहते है तो नजदीकी शोरूम से ₹1.6 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत के साथ खरीद सकते है। इसका हल्का वज़न, दमदार इंजन और एडवांस फीचर्स इसे स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं।