50Km की माइलेज के साथ Yamaha की यह बाइक मचा रही तहलका

Yamaha XSR 155: Yamaha मोटर्स कंपनी भारत की सबसे मशहूर टू व्हीलर निर्माता कंपनी है, जो आए दिन शानदार बाइक को नए फीचर्स और लुक के साथ डिज़ाइन करती है। अगर आप कोई नई डिज़ाइन के साथ बाइक खरीदना चाहते है तो यामाहा कंपनी की Yamaha XSR 155 बाइक आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है।

Yamaha XSR 155

Yamaha कंपनी की XSR 155 एक स्टाइलिश नेओ-रेट्रो बाइक है, जिसे Yamaha ने क्लासिक डिजाइन और मॉडर्न टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया है। इसे खासकर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो रेट्रो लुक पसंद करते हैं, लेकिन मॉडर्न फीचर्स चाहते हैं। यामाहा की ये क्रूज़र बाइक बुलेट जैसी बाइक को टक्कर दे रही है जो हर किसी युवा को सबसे ज्यादा पसंद आ रही है। आइये जानते है इसके इंजन और फीचर्स के बारे में…

Yamaha XSR 155 Design

यामाहा कंपनी की इस XSR 155 बाइक के डिज़ाइन के बारे में जाने तो यह काफी क्लासिक और मॉडर्न स्टाइल का कॉम्बिनेशन है। इसे Neo-Retro थीम पर आधारित बनाया गया है, जिसमें पुरानी मोटरसाइकिलों की झलक के साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी शामिल है। इसमें इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी रेट्रो स्टाइल में है लेकिन पूरी तरह से डिजिटल है, जिसमें स्पीड, फ्यूल गेज, ट्रिप मीटर जैसी जानकारियां मिलती हैं। इसके फ्यूल टैंक का डिज़ाइन बहुत ही क्लासिक है, जिसमें थोड़ा कर्वी और मजबूत लुक मिलता है।

Yamaha XSR 155 बाइक के सीट सिंगल-पीस फ्लैट स्टाइल में है, जो राइडर और पिलियन दोनों के लिए आरामदायक है। फ्रेम में डेल्टा बॉक्स चेसिस का उपयोग किया गया है, जिससे यह मोटरसाइकिल स्टेबल और हैंडलिंग में बेहतरीन है। इसके पिछले हिस्से में सर्कुलर LED टेल लाइट दी गई है, जो इसे और भी खास बनाती है। इसमें चौड़े टायर्स हैं जो इसे रोड पर शानदार ग्रिप देते हैं।

Yamaha XSR 155 Engine

इंजन की बात आती है तो इस Yamaha XSR में इंजन के रूप में 155cc, का लिक्विड-कूल्ड, SOHC, 4-स्ट्रोक इंजन दिया गया है। जो 18.6 PS की पावर और 14.1 Nm का तारक जनरेट करने की क्षमता रखती है। यह बाइक 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है, साथ ही इसमें फ्यूल-इंजेक्शन सिस्टम दिया जाता है। यह इंजन Variable Valve Actuation (VVA) टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो इसे बेहतर परफॉर्मेंस और माइलेज दोनों देता है। और यह बाइक एक पावरफुल इंजन के साथ आती है जो आसानी से शहर की भीड़ में नेविगेट कर सकती है और हाईवे पर भी अच्छी स्पीड पकड़ सकती है।

Yamaha XSR 155 Features

Yamaha XSR 155 के फीचर्स के बारे में आपको बताया जाये तो यह काफी दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च की गयी है। खास तौर पर सस्पेंशन और ब्रेकिंग दिए गए है, जो बाइक को एक खास तरीके से डिज़ाइन करते है। साथ ही फ्रंट और रियर दोनों तरफ डिस्क ब्रेक्स मिलते है, और आपको ABS (Anti-lock Braking System) के साथ आता है, जो सुरक्षा को बढ़ाता है। दोनों ही टायर ट्यूबलेस हैं, जो बाइक की स्टेबिलिटी और ट्रैक्शन को बढ़ाते हैं। डेल्टा बॉक्स

फ्यूल टैंक की क्षमता 10 लीटर की होती है। बाइक के माइलेज के बारे में जाने तो यह लगभग 45-50 किमी/लीटर तक हो सकती है। इसके साथ ही सेफ्टी के लिए सिंगल-चैनल ABS दिया गया है। स्टाइलिश और रेट्रो-थीम वाला सिंगल-सीट डिज़ाइन की गयी है। इंजन में वेरिएबल वाल्व एक्चुएशन (VVA) तकनीक का उपयोग, जिससे हाई रेव्स पर बेहतर परफॉर्मेंस मिलती है।

Yamaha XSR 155 Price

Yamaha XSR 155cc की धाँसू बाइक की कीमत भारतीय बाजार में लगभग ₹1.40 लाख से ₹1.50 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच तय की गयी है। हालाँकि, यह कीमत स्थान, डीलरशिप और अन्य कारणों के आधार पर अलग हो सकती है। अधिक जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी Yamaha डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।